प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया


प्रतापगढ़ दिनांक 15 जून 2025 को प्रतिभा सम्मान समारोह समिति द्वारा प्रतापगढ़ के तुलसी भवन (हादिहाल) में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में 75% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल ,प्रशस्ति पत्र ,बैग आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए बच्चों का उत्साह वर्धन करने वाले अतिथियों में माननीय सेवा निवृत्त आईएएस अनुराग पटेल ने कहा कि सफलता के लिए छात्रों को कठिन परिश्रम के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग कम से कम करना चाहिए। वर्तमान एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यदि समुचित साधन न हो तब भी हार नही माननी चाहिए । व्यर्थ की बातों पर न ध्यान देकर सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए तभी सफलता मिलेगी। रिटायर्ड कर्नल एल• बी •सिंह ने बताया कि छात्रों को ऊंची उड़ान भरनी चाहिए ।तभी सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतिभावान छात्रों के साथ सेवानिवृत्त जज आद्या शरण चौधरी, ए•डी•जे रामदयाल पटेल, ए•सी•एम•ओ आरपी चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज श्री सुरेश कुमार सिंह ,वित्त लेखाधिकारी मिथिलेश सिंह, प्रबंधक ला कालेज अरविन्द पटेल सहित अन्य ने अपने जीवन वृतांत साझा किया। सम्मान समारोह में अनुप्रिया पटेल, सौम्य वर्मा, युवराज वर्मा, प्रतीक वर्मा, विजय आनंद, सुधा वर्मा मयंक पटेल सहित लगभग248 छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम में शासन के वर्तमान और सेवानिवृत्ति सभी विभाग के कर्मचारियों ने बढ़चर कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम के अंत में यह कार्यक्रम शिक्षक -शिक्षार्थी सम्मान समारोह में तब्दील हो गया । इस कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में छात्र-छात्रा और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
 कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार, सियाराम वर्मा व रमेश चन्द्र वर्मा ने किया। यहां पर आयोजन समिति के  सदस्यों में माननीय रामअजीत पटेल, आशीष पटेल, जय राम वर्मा, रमाशंकर शास्त्री, रामबरन वर्मा,नरेन्द्र पटेल, अनुराग पटेल, दीन दयाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा लक्ष्मीकांत वर्मा, प्रदीप पटेल, राजबहादुर वर्मा ,राजेंद्र पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मोटर मैकेनिक के बेटे का चयन MBBS में