Posts

Showing posts from June, 2025

बदमाशों ने मार पिट कर बुरी तरह घायल कर दिया

डॉ दया शंकर वर्मा निवासी बेलारामपुर को अभी-अभी मरियापुर पुल के पास चार अज्ञात बदमाशों ने मार पिट कर बुरी तरह घायल कर दिया

वारी खुर्द ग्रामसभा प्रधान के पिता का निधन

Image
पट्टी क्षेत्र के वारी खुर्द ग्राम सभा के प्रधान राधेश्याम वर्मा के पिता पूर्व कोटेदार राम चन्द 85 वर्ष का शुक्रवार को रात में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर आशीष पटेल भारतीय कुर्मी महासभा, सामाजिक परिवर्तन समिति, रामजीत वर्मा प्रधान, रंजीत वर्मा बैंक ऑफ बडोदा, कुलदीप पटेल पूर्व ब्लॉग प्रमुख, बांकेलाल पटेल, प्रबंधक अशोक पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, प्रधान गगन कुमार सरोज, पूर्व प्रधान राजबली यादव, प्रमोद पटेल, अंकित वर्मा, राहुल वर्मा, संतोष वर्मा अध्यापक, लाल बहादुर पटेल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

दीपक पटेल बीबीपुर बारडीह की इलाज के दौरान एस आर एन प्रयागराज में मौत,

Image
दीपक पटेल निवासी बीबीपुर बारडीह की इलाज के दौरान एस आर एन प्रयागराज में मौत, पट्टी कस्बे के सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक शाखा के समीप हुई दुर्घटना में बीबीपुर बारडीह निवासी दीपक वर्मा पुत्र रामलाल 32 गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत के चलते रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एस आर एन प्रयागराज में आज मौत हो गई

सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री सिकंदर ग्राम पूरेभीखा,पोस्ट कंसापट्टी, तहसील पट्टी, जिला प्रतापगढ़ पीएचडी की उपाधि मिलने पर

Image
सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री सिकंदर ग्राम पूरेभीखा,पोस्ट कंसापट्टी, तहसील पट्टी, जिला प्रतापगढ़ पीएचडी की उपाधि मिलने पर गांव के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा जिनमें राम भारत पटेल, कुलदीप यादव,राम बहादुर वर्मा, बसंत लाल वर्मा, राम नारायण वर्मा, डॉ० राजेश पटेल,कुलदीप पटेल आदि माला पहनाकर वा मिठाई ख़िलाकर बधाई और शुभकामनायें दी 💐💐🙏🏻🙏🏻💐💐 डॉ. प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में सुरेन्द्र कुमार की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न" हण्डिया पी जी काॅलेज, प्रयागराज के हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ० प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में शोध कर रहे शोधार्थी सुरेन्द्र कुमार का शोध शीर्षक -"अमरकांत के कथा साहित्य में मध्यवर्गीय चेतना" विषय पर आज दिन शुक्रवार को पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूविवि,जौनपुर के शैक्षणिक सभागार में संपन्न हुई। पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं शोध निर्देशक डॉ० प्रद्युम्न सिंह हण्डिया पी.जी.कालेज, हंडिया, प्रयागराज के विद्वान् द्वय परी...

डॉ. प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में सुरेन्द्र कुमार की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न"

Image
"डॉ. प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में सुरेन्द्र कुमार की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न" हण्डिया पी जी काॅलेज, प्रयागराज के हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ० प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में शोध कर रहे शोधार्थी सुरेन्द्र कुमार  का शोध शीर्षक -"अमरकांत के कथा साहित्य में मध्यवर्गीय चेतना" विषय पर आज दिन शुक्रवार को पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूविवि,जौनपुर के शैक्षणिक सभागार में संपन्न हुई।  पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं शोध निर्देशक डॉ० प्रद्युम्न सिंह हण्डिया पी.जी.कालेज, हंडिया, प्रयागराज के विद्वान् द्वय परीक्षक रहे।  शोधार्थी सुरेन्द्र कुमार को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर आचार्य राजेश मिश्र धीर, डॉ  आर. एन. सिंह एवं उपस्थित कर्मचारीगणों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।  

मोटर मैकेनिक के बेटे का चयन MBBS में

Image
  मोटर मैकेनिक के बेटे का चयन MBBS में डॉ राजेश पटेल के भतीजे डॉ अखिलेश पटेल दुर्गेश पटेल उत्तर प्रदेश पुलिस के छोटे भाई युवराज पटेल सुपुत्र शिव गोपाल पटेल निवासी ग्राम तिगुडी पट्टी प्रतापगढ़  का चयन नीट परीक्षा  MBBS में चयन पर बड़े पिता बृजमोहन और रमाशंकर, चाची उर्मिला पटेल सहायक अध्यापक, भाभी सोनल पटेल सहायक अध्यापक और पूरा परिवार आशीष पटेल पुरव प्रधान मोती लाल वर्मा लक्ष्मण प्रसाद वर्मा संतोष सरोज व गाव के लोगो और सामाजिक परिवर्तन समिति प्रतापगढ़ एवं भारतीय कुर्मी महासभा प्रतापगढ़ के सदस्यों ने माला पहनाकर वा मिठाई ख़िलाकर बधाई और शुभकामनायें दी 💐💐🙏🏻🙏🏻💐💐

प्रतिभा सम्मान समारोह एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा

 प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतापगढ़ के तुलसी भवन (हादिहाल) में वर्तमान एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा
Image
प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया प्रतापगढ़ दिनांक 15 जून 2025 को प्रतिभा सम्मान समारोह समिति द्वारा प्रतापगढ़ के तुलसी भवन (हादिहाल) में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में 75% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल ,प्रशस्ति पत्र ,बैग आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए बच्चों का उत्साह वर्धन करने वाले अतिथियों में माननीय सेवा निवृत्त आईएएस अनुराग पटेल ने कहा कि सफलता के लिए छात्रों को कठिन परिश्रम के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग कम से कम करना चाहिए। वर्तमान एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यदि समुचित साधन न हो तब भी हार नही माननी चाहिए । व्यर्थ की बातों पर न ध्यान देकर सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए तभी सफलता मिलेगी। रिटायर्ड कर्नल एल• बी •सिंह ने बताया कि छात्रों को ऊंची उड़ान भरनी चाहिए ।तभी सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतिभावान छात्रों के साथ सेवानिवृत्त जज आद्या शरण चौधरी, ए•डी•जे रामदयाल पटेल , ए•सी•एम•ओ आरपी चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज श्री सुरेश कुमार सिंह ,वित्त लेखाधिकारी मिथिलेश सिंह, प...