वारी खुर्द ग्रामसभा प्रधान के पिता का निधन
पट्टी क्षेत्र के वारी खुर्द ग्राम सभा के प्रधान राधेश्याम वर्मा के पिता पूर्व कोटेदार राम चन्द 85 वर्ष का शुक्रवार को रात में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर आशीष पटेल भारतीय कुर्मी महासभा, सामाजिक परिवर्तन समिति, रामजीत वर्मा प्रधान, रंजीत वर्मा बैंक ऑफ बडोदा, कुलदीप पटेल पूर्व ब्लॉग प्रमुख, बांकेलाल पटेल, प्रबंधक अशोक पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, प्रधान गगन कुमार सरोज, पूर्व प्रधान राजबली यादव, प्रमोद पटेल, अंकित वर्मा, राहुल वर्मा, संतोष वर्मा अध्यापक, लाल बहादुर पटेल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


Comments
Post a Comment