दिनांक 29 जुलाई 2025 को फूलपुर विधानसभा के ग्राम सभा रामनाथ पट्टी देवनहरी साहसों प्रयागराज के बहुत ही सम्मानित श्री बृजेश कुमार पटेल जो इंटर कॉलेज देवनहरी में प्रवक्ता के बड़े भाई श्री ओमप्रकाश पटेल जो की सी आर पी एफ बटालियन 216 नक्सली बेल्ट उड़ीसा में तैनात थे लेकिन कैंसर की लंबी बीमारी के कारण अचानक उनकी हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार छतनाग झूंसी प्रयागराज में तिरंगा झंडा के साथ सीआरपी एफ के दर्जनों अधिकारियों के सामने सा सम्मान के साथ अंतिम विदाई किया गया। विदाई में रामकिशोर पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय कुर्मी महासभा हजारों लोग सम्मिलित रहे।
जो हमारे समाज के लिए बहुत ही क्षतिपूर्ण एवं दुखद घटना है।
ओंम शांति ओम शांति 🙏 🙏
प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया प्रतापगढ़ दिनांक 15 जून 2025 को प्रतिभा सम्मान समारोह समिति द्वारा प्रतापगढ़ के तुलसी भवन (हादिहाल) में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में 75% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल ,प्रशस्ति पत्र ,बैग आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए बच्चों का उत्साह वर्धन करने वाले अतिथियों में माननीय सेवा निवृत्त आईएएस अनुराग पटेल ने कहा कि सफलता के लिए छात्रों को कठिन परिश्रम के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग कम से कम करना चाहिए। वर्तमान एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यदि समुचित साधन न हो तब भी हार नही माननी चाहिए । व्यर्थ की बातों पर न ध्यान देकर सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए तभी सफलता मिलेगी। रिटायर्ड कर्नल एल• बी •सिंह ने बताया कि छात्रों को ऊंची उड़ान भरनी चाहिए ।तभी सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतिभावान छात्रों के साथ सेवानिवृत्त जज आद्या शरण चौधरी, ए•डी•जे रामदयाल पटेल , ए•सी•एम•ओ आरपी चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज श्री सुरेश कुमार सिंह ,वित्त लेखाधिकारी मिथिलेश सिंह, प...


Comments
Post a Comment